वूशु में पदक जीतकर लौटे ऋषभ का हुआ सम्मान
मेरठ। रूस में एक से सात जून तक आयोजित मास्को वुशू स्टार चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने छह स्वर्ण, 11 रजत और सात कांस्य पदक प्राप्त किए। टीम में मेरठ के रोहटा रोड निवासी ऋषभ खोकर ने रजत पदक प्राप्त किया। भारतीय टीम के कोच मेरठ निवासी अमित पाल के नेतृत्व में उन्होंने यह प्रदर्शन किया। पदक जीतने के बाद रविवार को कोच और ऋषभ भारत लौटे। इस मौके पर भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा, सुहेल अहमद सहित अन्य ने उन्हें सम्मानित किया। संवाद