मेरठ। उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा वाराणसी में 7 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर अंडर-17 ओपन रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए मेरठ के हॉस्टल के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच कुलविंदर सिंह ने बताया कि ग्रीको और फ्री स्टाईल वेट कैटेगरी के कुल 20 पहलवान अपनी दावेदारी राज्य प्रतियोगिता में मजबूत दावेदारी पेश करेंगे। प्रतियोगिता के फ्री स्टाईल में 45, 48, 51, 55 ,60, 65,71, 80, 92 और 110 किलोग्राम और ग्रीको रोमन में 45,48,51,55,60,65,71,80,92 और 110 केजी और बालिकाओं में 40,43,46,49,53,57,61,65,69 और 73 केजी में भारवर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।