स्टेडियम में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेते कुश्ती खिलाड़ी
फोटो
मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ में खेल निदेशालय की ओर से दो दिवसीय कुश्ती छात्रावास मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल विभाग के प्रशिक्षकों ने कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली और उनकी खेल प्रतिभा और तकनीक की जांच की। मूल्यांकन समिति में शामिल क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि इस मूल्यांकन का उद्देश्य खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन व उनकी शारीरिक क्षमता का आकलन करना है। क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, जयप्रकाश यादव आदि भी मौजूद रहे। संवाद