सरधना। नगर में हनुमान जयंती पर प्रसाद वितरण करते भाजपा पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दीपक विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया और धर्म लाभ अर्जित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यापार, नौकरी और व्यवसाय के साथ-साथ धर्म के प्रति भी आस्था रखनी चाहिए। सनातन धर्म में विश्वास रखने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होता और इसकी रक्षा, पालन एवं प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। इस दौरान रक्षित गर्ग, मुदित माहेश्वरी, ऋषभ जैन, सभासद ऋषभ जैन, शानू जैन, सुमित वाल्मीकि, तरुण महेश्वरी, आलोक जैन, पंकज जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।