फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मार्किट सूरजकुंड से शुरू हुआ स्वदेशी जनजागरण हस्ताक्षर अभियान

Tue, 02 Sep 2025 07:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वदेशी जन जागरण अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को स्पोर्ट्स मार्किट सूरजकुंड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर व विनीत अग्रवाल शारदा ने हस्ताक्षर करके अभियान की शुरुआत की। सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि आज भारत में स्वदेशी को अपनाने की बहुत जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की का कहना है कि देश के भारतीय स्वदेशी को अपनी आत्मा समझे। एक सितंबर से शुरू हुआ अभियान तीन महीने तक लगातार चलेगा। इस अवसर पर धीरज गोयल, अनिल अग्रवाल, अनुज मित्तल, देवेश खन्ना, अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, उत्तम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें