फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय विश्व युद्ध के सिपाही मुंशीराम का निधन

Sat, 12 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व सैनिक मुंशीराम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कादराबाद (बिजनौर)। द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल रहे गांव मुरलीवाला निवासी पूर्व सैनिक मुंशीराम का 103 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया।
विज्ञापन

मुंशीराम ब्रिटिश काल में सैनिक रहे। उन्होंने 1942-43 के दौरान हुए द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिनका बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तीन बजे उनके निवास पर निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह उनका गांव के पास रामगंगा नदी के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े पुत्र मदन राठी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान स्थानीय पुलिस टीम भी मौजूद रही। पुत्र मदन राठी के अनुसार उनके पिता द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार में जाट रेजिमेंट के सिपाही थे। 1942-43 की भर्ती के दौरान उन्हें करीब सात रुपये तनख्वाह मिलती थी, जबकि अब छह हजार रुपये पेंशन मिलती थी। अंतिम संस्कार के समय भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रघुवीर सिंह ,पंकज कुमार, दिलवर सिंह, सरदार दिनेश सिंह, मदन राणा, अनिल राठी, बलराम सिंह, महेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें