फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रभु मिलन भवन में विश्व शांति दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र प्रभु मिलन भवन में संस्थापक ब्रह्मा बाबा की 57वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विश्व शांति दिवस मनाया गया। समाधि शांति स्तंभ के समक्ष सेवा केंद्र प्रभारी सुनीता बहन सहित अन्य अनुयायियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सामूहिक राजयोग किया गया। सुनीता दीदी ने ब्रह्मा बाबा की जीवन गाथा सुनाई। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 1884 में सिंध में जन्मे बाबा को 1935-36 से परमात्मा के साक्षात्कार हुए। ओम मंडली से प्रारंभ होकर 1948 में ब्रह्मा बाबा नाम से संगठन स्थापित किया। धन प्रसिद्धि त्यागकर परमात्मा के रथ बने और नई दुनिया की स्थापना की। करुणा, दया से भरपूर बाबा विघ्नों पर विजय पाई। जनवरी 1969 में मधुबन में तपस्या कर अव्यक्त हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें