शोभित विश्वविद्यालय में मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए।
मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में शुक्रवार को स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज़ एंड इंजीनियरिंग स्किल बिल्ड पर आधारित नेस्ट जेन एनालिटिक्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एडुनेट फाउंडेशन के अमन श्रीवास्तव रहे। उन्होंने छात्रों को डाटा एनालिटिक्स का महत्व बताया। इसके साथ ही कई ऐसे कोर्सों के बारे में बताया, जिनके माध्यम से छात्र स्वयं को नवीनतम तकनीकों और उद्योगों की मांग के अनुरूप उन्नत कर सकते हैं। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के नवीनतम टूल्स और तकनीकों से परिचित कराया गया। कुलपति प्रो. वीके त्यागी ने छात्रों को तकनीक के साथ निरंतर बने रहने का मार्गदर्शन दिया। संवाद
शोभित विश्वविद्यालय में मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए।