फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यशाला

Mon, 18 May 2026 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा साफ-सफाई के प्रति जागरूकता किया गया। मंच संचालन ज्योति रस्तोगी ने किया। मुख्य वक्ता मुस्कान ढिल्लन ने बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से हाथ धोना, पौष्टिक भोजन करना, समय पर सोना, व्यायाम करना तथा आसपास की सफाई रखना अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन का सीमित उपयोग करने और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य ममता चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें