फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिवालय माछरा पर श्रमिकों की जागरूकता बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जान
विज्ञापन
माछरा। ग्राम पंचायत माछरा स्थित पंचायत सचिवालय में श्रमिकों की जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रम विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक सुनील कुमार ने श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सुनील कुमार ने बताया कि पात्र श्रमिक श्रम विभाग में अपना पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराकर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मातृत्व एवं शिशु हित लाभ, कन्या विवाह सहायता, संत रविदास शिक्षा सहायता, आवास सहायता, चिकित्सा सुविधा तथा दुर्घटना एवं मृत्यु सहायता सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बैठक में श्रमिकों ने योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर समाधान एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा एवं पूर्व प्रधान सुमन त्यागी की भी सहभागिता रही। ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें