फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते

विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीते आश्रम के ​खिलाड़ी फोटो स्वयं
विज्ञापन
जानीखुर्द। गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी स्थित धनुर्विद्या संस्थान के खिलाड़ियों ने बाराबंकी में छह से नौ नवंबर तक आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। सोमवार को आश्रम पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। बाराबंकी सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट ओलंपिक राउंड प्रतिस्पर्धा में आश्रम के विशु ने स्वर्ण पदक जीता। विवेक ने इंडियन राउंड इवेंट व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा ओलिंपिक राउंड में रजत पदक जीता। इसके साथ ही रिकर्व इवेंट ओलंपिक राउंड टीम प्रतिस्पर्धा में विशु, जयकुमार, हर्ष, मानवेंद्र ने रजत पदक जीता। सोमवार को गुरुकुल पहुंचने पर खिलाड़ियों का वैदिक रीति से स्वागत किया गया। आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद महाराज ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें