मेरठ। ट्रांसलेम स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 10 स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में छात्रों ने अद्भुत एकाग्रता, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने 23 पदक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल किए। इसमें 10 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और एक कांस्य पदक शामिल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा आनंद ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस अवसर पर सभी विजेता छात्रों एवं उनके कोच को हार्दिक बधाई दी गई। संवाद