मोदीपुरम। दिल्ली में 30 अगस्त को इंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में द मास्टर जिम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। कोच डॉ. अमोल मल्होत्रा ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में हितांश मल्होत्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बेंच प्रेस में कृष्ण राणा, अमोल मल्होत्रा, अतुल कुमार और अंशु ने स्वर्ण पदक जीते। डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में संयम सिंह, कृष्ण राणा, अमोल मल्होत्रा, अतुल कुमार और अंशु ने स्वर्ण पदक हासिल किए। स्क्वाट चैंपियनशिप में नमन अहलावत, कृष्ण राणा, अमोल मल्होत्रा, अतुल कुमार और अंशु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। संवाद