शूुटिंग में कांस्य पदक जीतने वाला आदित्य देशवाल। (स्त्रोत एकेडमी) मवाना।
मवाना। बागपत टटीरी में आयोजित मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में मवाना के छात्र आदित्य देशवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्काई स्पोटर्स शूटिंग एकेडमी की कोच कीर्ति चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एकेडमी के छात्र आदित्य देशवाल ने बागपत टटीरी में सर्वोदय पब्लिक शूटिंग रेंज में 11 अगस्त को शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मेरठ मंडल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उनकी एकेडमी के छात्र आदित्य देशवाल ने एयर पिस्टल 10 मीटर स्पर्धा में प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया।