मेरठ। नगर निगम के वार्ड आरक्षण के मुताबिक शहर के 90 में से 31 वार्डों में महिलाओं की सरकार होगी। पांच महिला अनूसचित जाति एवं जनजाति, आठ महिला ओबीसी और 18 महिला सामान्य वर्ग से पार्षद चुनी जाएंगी। हालांकि सामान्य वर्ग की सीट पर ओबीसी और एससी वर्ग की महिलाओं को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। शहर में कई वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने पर कई बड़े दिग्गजों का चुनावी समीकरण बिगड़ गया है।
18 वार्ड सामान्य महिला सीट
- वार्ड एक, नई बस्ती लल्लापुरा, वार्ड 21 तुलसी कालोनी, वार्ड 32 सिविल लाइन, वार्ड 33 काजीपुर, 37 गंगानगर, 38 खड़ौली, 40 जटौली, 55 फतेहउल्लापुर, 60 फूलबाग कालोनी, 66 सराय बहलीन, 68 मकबरा डिग्गी, 75 शाहजहां कालोनी, 77 लक्खीपुरा, 80 करीमनगर, 81 तारापुरी, 86 जाकिर हुसैन कालोनी उत्तरी, 90 फिरोजनगर।
पांच वार्ड अनुसूचित जाति जनजाति महिला के लिए आरक्षित
- वार्ड 09 कासमपुर, 10 काशी, 14 जागृति विहार सेक्टर आठ, 15 मुलताननगर, 16 अजंता कालोनी
आठ वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
- वार्ड 20 कसेरूखेड़ा, 41 नंगलाता, 49 पूर्वा महावीर, 65 खैरनगर, 74 पूर्वा फैयाज अली, 76 श्यामनगर, 88 श्यामनगर पूर्वी, 89 रसीदनगर।