फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने किया शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में राजकीय पॉलिटे​क्निक का निरीक्षण करती मीनाक्षी भराला। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर/रोहटा। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने गांव जसड़ सुल्तान नगर के राजकीय पालिटेक्निक और रोहटा के गांव पूठ में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में बड़ी खामियां देखने को मिली। राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज के पास निजी हॉस्टल संचालित पाए गए, जबकि हॉस्टल की सुविधा कॉलेज परिसर में ही उपलब्ध है। उपस्थिति रजिस्टर में कई शिक्षकों और विद्यार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज पाई गई। स्टाफ की उपस्थिति पंजिका समय पर पूरी नहीं की गई थी। भोजन की गुणवत्ता भी खराब पाई गई, जिसमें चावल और तेल की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कॉलेज परिसर में संबंधित गतिविधियों के फोटो व विज्ञापन का अभाव दिखा। कॉलेज में पानी की उचित व्यवस्था नहीं मिली। पूठ के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में साफ-सफाई और व्यवस्था, शौचालय गंदे और दरवाजे टूटे मिले। कॉलेज के आसपास आवारा पशु व बाहरी लोग घूमते पाए गए, जिससे छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठे। सदस्य ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि सुबह-शाम चौकीदार मौजूद रहे और कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में राजकीय पॉलिटेक्निक का निरीक्षण करती मीनाक्षी भराला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें