फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला आयोग सदस्य ने कॉलेज में पाईं खामियां, शौचालय बदहाल

विज्ञापन
दौराला - सर श्रीराम इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंची महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला।
विज्ञापन
दौराला। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने सर श्रीराम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। छात्राओं ने सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़ी कई समस्याएं उनके सामने रखिन। उन्होंने बताया कि महिला शौचालय का दरवाजा टूटा है, कुंडी नहीं है और पुरुष कर्मचारी भी उसमें जाते हैं। कॉलेज में चहारदीवारी और चौकीदार की व्यवस्था न होने की शिकायत भी की गई। मीनाक्षी भराला ने पुलिस के साथ शौचालयों का निरीक्षण किया, जहां गंदगी और पानी का रिसाव मिला। उन्होंने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य क्रांति पाल को निर्देश दिए। प्रधानाचार्य को 15 दिन में सभी समस्याओं का समाधान कराने को कहा गया। चेतावनी दी गई कि लापरवाही मिलने पर दोबारा निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें