फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में महिलाओं के रक्त की जांच कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संजीवनी महिला संस्था की ओर से डोरली गांव में एनीमिया जांच शिविर लगाया। शिविर में 125 महिलाओं और बालिकाओं के रक्त की जांच की गई। जांच में काफी संख्या में महिलाओं में खून की कमी पाई गई। चिकित्सकों के परामर्श अनुसार उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। शिविर में फिजिशियन डॉ. राजन गुप्ता और एमबीबीएस डॉ. कृष्णम ने जांच की। इसके साथ ही एनीमिया से बचाव के उपाय बताए। शिविर में संस्था की उपाध्यक्ष बीना अग्रवाल ने पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में सहसचिव रजनी गोयल, दीपा एरन, अंजू गर्ग, राज गुप्ता सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें