फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुश्ती के ट्रायल में नहीं पहुंची महिला पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 9 से 11 जनवरी तक आजमगढ़ में होगी। प्रतियोगिता के लिए सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हॉल में मंडलीय ट्रायल होने थे। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ से महिला पहलवानों को ट्रायल में हिस्सा लेना था लेकिन किसी भी जिले से कोई महिला पहलवान ट्रायल में नहीं पहुंची। इसके चलते मेरठ मंडल की टीम तैयार नहीं हो सकी। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती कोच कुलविंदर सिंह ने बताया कि समन्वय प्रतियोगिता में बहुत ही कम पहलवान प्रतिभाग करते हैं। इसमें स्टेट के बाद कोई प्रतियोगिता नहीं होती। कई जिलों में अन्य प्रतियोगिताएं होने के कारण भी महिला पहलवान हिस्सा लेने नहीं पहुंचीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें