फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हसनपुर कदीम में महिलाओं को जागरूक किया

विज्ञापन
हसनपुर कदीम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हु
विज्ञापन
माछरा। विकास खंड रजपुरा की ग्राम पंचायत हसनपुर कदीम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित मिशन शक्ति 5 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजनकर्ता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखिल कुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार सक्रिय है। इसी के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति 5 कार्यक्रम में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।यह अभियान नारी के सम्मान और स्वावलंबन के मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों को साकार कर रहा है। महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला मंगल दल अध्यक्ष कुमारी सताक्षी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें