मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को गांव की शान, नारी का सम्मान कार्यक्रम के तहत सिवालखास क्षेत्र के ढिंढाला गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह के संयोजन में यह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रंगोली, दीप सज्जा समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सरला सिंह, रीटा सिंह, ज्योति शर्मा और रंजीता वर्मा ने महिलाओं को समाज और राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। अभियान में प्रीति, बीना, शिवानी, ग्राम प्रधान वर्षा सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद