फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं ने जन आक्रोश रैली निकाली

विज्ञापन
माछरा मे जिपं सदस्य पूनम भूदेव शर्मा के नेतृत्व मे महिला जन आक्रोश रैली निकाली जाती हुई। स्त्रो
विज्ञापन
माछरा। गांव माछरा के वार्ड 28 की महिला जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने जन आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को माछरा में जिला पंचायत सदस्य के आवास पर महिला बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की गई थी लेकिन विपक्षी पार्टियों ने षड्यंत्र रचकर उस आरक्षण का विरोध किया जिस कारण वह पास नहीं हो सका। इससे देश की महिलाओं में आक्रोश उमड़ रहा है। नारी शक्ति का विपक्षी पार्टी दमन करना चाहती है लेकिन नारी कभी ऐसा नहीं होने देगी। बैठक के उपरांत महिलाओं ने रैली निकाली। इस दौरान कुसुम लता, जगदेवी, प्रकाशो, अनिता, पूनम शर्मा, कृष्ण, विनोद भाटी, रकम सिंह भाटी, सतवीर सैन, राहुल शर्मा आदि साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें