फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं खुलकर बताए अपनी समस्या : डॉ. हिमानी अग्रवाल

विज्ञापन
राज्य महिला आयोग हिमानी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को सर्किट हॉउस में जनसुनवाई की।
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को सरधना तहसील में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की है। जिसमें अटेरना निवासी ओमवती ने बताया कि गांव के लोगों ने उनके खिलाफ गलत तरह से मुकदमा कराया है। ईरा गार्डन ब्रह्मपुरी निवासी सबीहा खान ने बताया कि उसका उसके पति से परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस के सामने समझौता हो गया था लेकिन अब पति समझौते से मुकर गया है। डॉ. हिमानी ने एसएसपी को पत्र लिखकर सभी मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सदस्य ने महिलाओं से कहा कि वे अपनी समस्या बिना डरे खुलकर बताए। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग कदम से कदम मिलाकर आपके साथ खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान एसडीएम उदित नारायण सेंगर, तहसीलदार, एसआई सीमा कुमारी, एसआई रीता राणा, पूजा रानी वर्मा, शिवम कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें