हसनपुर कलां गांव में पंचायत भवन पर महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की पहल मिशन के तहत आयोजित कार्य
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां में पंचायत भवन में महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा की पहल मिशन शक्ति के तहत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में किठौर थाना की उपनिरीक्षक करिश्मा, करीना तथा कांस्टेबल अंजना, सतीश यादव ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर उत्पीड़न और साइबर अपराधाें के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी अपराध को सहन न करें और समय रहते पुलिस से संपर्क करें। दरोगा करिश्मा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए सुरक्षित और समावेशी माहौल तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रीति देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन शर्मा, भावना और जग्गी प्रधान सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।