फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हॉकी ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से एक दिसंबर तक वाराणसी में होगा। इसके लिए शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इसमें जिले से 30 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। शनिवार को मंडल स्तर के ट्रायल सुबह 11 बजे से होंगे। इसमें मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ से महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद टीम वाराणसी के लिए रवाना होगी। इस दौरान स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी कोच भूपेश व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें