फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रैली निकाल महिलाओं को किया जागरुक

विज्ञापन
बहसूमा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई फोटो संवाद
विज्ञापन
बहसूमा। सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस ने श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्राओं से छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध में बिना झिझक संपर्क करने की अपील की। उन्हें सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह भी मिली। इंचार्ज रविंद्र पंवार ने बताया कि मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम स्कूल-कॉलेजों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाती है। इस दौरान सीओ मवाना पंकज लवानिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें