फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 30 वार्ड में होगी महिला सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम के 90 वार्डों में से 30 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। निकाय चुनाव के वार्ड आरक्षण में सामान्य, ओबीसी और एससी महिलाओं के लिए वार्ड चयनित कर दिए गए हैं। जिनकी सूची नगर प्रशासन जिलाधिकारी को भेज चुका है। हालांकि अभी इस सूची पर कई स्तर पर जांच पड़ताल की जानी है, लेकिन फिर भी प्राथमिक स्तर पर तैयार की गई वार्ड आरक्षण की सूची ने जहां वार्डों में महिला सरकार की स्थिति स्पष्ट की है, वहीं कई दिग्गजों को दोबारा से निगम के सदन में जाने से रोक दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपी गई वार्ड आरक्षण की सूची के अनुसार चुनावी रणनीति का समीकरण ही बदल गया है। जो मौजूदा पार्षद पांच साल से अपने वार्ड की जनता के कार्य कराकर चुनावी जमीन तैयार कर रहे थे, उन सभी को बड़ा झटका लगा है। ऐसे कुछ मौजूदा पार्षदों ने निकट के दूसरे वार्डों केे तरफ रुख कर लिया है। जनता से विकास के वादे भी किए जा रहे हैं। ऐसे भी कई लोग सामने आ रहे हैं जो पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव में ताल ठोक सकते हैं।
विज्ञापन

ये वार्ड महिला के लिए आरक्षित
वार्ड- क्षेत्र मौजूदा पार्षद
तीन - भगवतपुरा, राजकुमार
पांच - शिवलोकपुरी, सुमित
21- तुलसी कालोनी, परमानदं
32- सिविल लाइन, ललित नागदेव
40- जटौली, स्व. मुनीश कुमार
56- प्रहलादनगर, जितेंद्र
68- मकबरा डिग्गी, अकरम
86- जाकिर कालोनी उत्तरी इकरामुद्दीन
ये वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
वार्ड - क्षेत्र मौजूदा पार्षद
दो - मलियाना कमला देवी
सात- पिलाना सौफीपुर, महेन्द्र भारती
आठ- लिसाड़ी धर्मवीर,
20- कसेरूखेड़ा विजय सोनकर,
41- नंगलातासी महेशपाल
76- श्यामनगर पश्चिम दिलशाद
88- श्यामनगर पूर्वी शाबरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें