फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में बुलंदियां छू रहीं महिलाएं : अस्थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेवा भारती मेरठ प्रांत द्वारा रविवार को शताब्दी स्थित माधव कुंज में महिला दिवस के उपलक्ष्य में मातृशक्ति प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सेवा भारती की राष्ट्रीय महामंत्री रेनू पाठक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर और सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रश्मि प्रांत उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। रेनू पाठक एव सीओ सौम्या अस्थाना ने समाज में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बुलंदियां छू रहीं हैं। द्वितीय सत्र में सेवा भारती के चारों प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र द्वारा संगठनात्मक चर्चा की। जिलों एवं महानगरों से बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान सह कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, देवी नंदा, प्रांत के अध्यक्ष संदीप, संरक्षक मिथलेश तोमर, कुलदीप, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें