फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चीनी मांझे में उलझा महिला का पैर, गिरकर हाथ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद चीनी मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। शास्त्रीनगर में एक महिला चीनी मांझे की चपेट में आकर उलझ गई। इससे महिला घायल हो गई। उसके हाथ में फैक्चर भी हो गया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेक्टर आठ निवासी हृदेश शुक्रवार शाम अपनी बेटी प्रियंका के साथ शास्त्रीनगर आई ब्लॉक स्थित सब्जी मंडी में खरीददारी करने के लिए गई थी। दोनों पैदल जा रही थीं। के. ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित इंदिरा पार्क के पास सड़क पर पड़े चीनी मांझे में हृदेश का पैर उलझ गया। वह जमीन पर गिर गई। महिला के पैर की हड्डी टूट गई। लोगों का कहना था कि आए दिन चीनी मांझे को लेकर हादसे हो रहे हैं लेकिन चीनी मांझे पर रोक लगाने में पुलिस-प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें