फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला की मौत, दहेज हत्या में पति समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। फतेहपुर नारायण में रविवार को महिला चंचल का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज में कार व 15 लाख न देने पर दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में पति शुभम, ससुर मंगू शर्मा और सास को नामजद कर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ग्राम अमरपुर निवासी पंकज शर्मा ने तहरीर दी है कि उनकी बहन चंचल की गांव फतेहपुर नारायण में शुभम शर्मा के साथ करीब एक साल पहले शादी हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही चंचल के ससुराल वाले 15 लाख रुपये तथा एक ब्रेजा कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर चंचल का उत्पीड़न किया जाता था। जिसकी कई बार चंचल ने शिकायत भी की थी। दो दिन पूर्व पंकज अपनी बहन का सिंधारा लेकर आया था। उस दौरान भी चंचल ने ससुराल वालों के उत्पीड़न की जानकारी दी थी। आरोप है कि रविवार को चंचल के ससुराल वालों ने फंदा लगाकर चंचल की हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि शुभम मंगू का इकलौता बेटा है और नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने चंचल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें