मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र के थापरनगर में महिला ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। महिला काफी समय से बीमारी के चलते डिप्रेशन में चल रही थी। पुलिस व फोरंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थापर नगर गली नंबर छह में जीवन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी काफी समय बीमार चल रही थी। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में थीं। बृहस्पतिवार को घर पर कोई नहीं था। शाम को घर पर आए तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी कमरे के अंदर पंखे से लटकी हुई है। सूचना पर सदर बाजार पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
-