फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर-नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट की खुशहाल कालोनी में सोमवार रात घर में अकेली महिला को चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवर, नकदी चोरी कर लिए। देर रात परिवार के लोग घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खुशहाल कालोनी निवासी कल्लू ने बताया कि सोमवार को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उसके बेटे की पत्नी इमराना अकेली थी। जब सोमवार रात परिवार के लोग घर पहुंचे तो इमराना बेहोश पड़ी हुई थी और घर में मौजूद सेफ के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने निकट ही मौजूद एक डॉक्टर को घर पर बुलाया। इसके बाद दवा देकर इमराना को होश में लाया गया। उसने बताया कि घर से लाखों के जेवर-नकदी गायब हैं। वहीं लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी ने इस घटना के बारे में जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें