फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छुछक में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में ससुराल वालों पर छुछक में बुलेट बाइक न देने पर महिला ने मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ उसके तीन माह के मासूम बच्चे को भी घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी पीड़िता के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काजल रानी की शादी मई 2023 में की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उनकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। तीन माह पूर्व उनकी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया। छुछक में 50 हजार रुपये का सामान दिया लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ। उन्होंने छुछक में बुलेट बाइक की मांग की। 21 जुलाई की शाम ससुराल पक्ष ने काजल को पीटा और तीन माह के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें