फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनैतिक संबंध के शक में महिला की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अनैतिक संबंध के शक में महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

मेरठ/दौराला। दौराला स्थित शिवपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात महिला सोनिया (28) की अनैतिक संबंध के शक में गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। शुरूआती जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही थी, बाद में लोगों के हंगामे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने घटना को हत्या माना। पुलिस के मुताबिक महिला के प्रेमी शिवा ने ही यह वारदात की। उसकी तलाश जारी है।
इंचौली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सोनिया की शादी आठ साल पहले समसपुर फलावदा निवासी विनेश कुमार के साथ हुई थी। दंपती में दो साल से विवाद था। सोनिया के दो बच्चे अपनी दादी के पास रहते हैं। विनेश गाजियाबाद में एक कंपनी में जॉब करते हैं। सोनिया मोदीपुरम में मूर्ति बनाने का काम करती थी और दौराला स्थित शिवपुरी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। शनिवार सुबह महिला अपने कमरे से बाहर नहीं आई। आसपास के लोगों को शक हुआ तो मकान मालिक महक सिंह को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

कमरे का पिछला दरवाजा खुला था। कॉलोनी के कुछ लोगों ने अंदर जाकर देखा। यहां बेड पर सोनिया का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी लगने पर दौराला थाना पुलिस पहुंची। कमरे में ड्रेसिंग टेबल का शीशा और मोबाइल टूटा मिला। इंस्पेक्टर दौराला रमाकांत पचौरी ने कहा कि महिला ने आत्महत्या की है। शायद जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
सोनिया को प्रेमी ने मार डाला
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि सोनिया की उसके प्रेमी शिवा ने ही हत्या की है। आरोपी को शक था कि महिला के दूसरे युवक से संबंध हैं। इसके चलते शुक्रवार रात प्रेमी सोनिया के पास पहुंचा और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
किशोर के अपहरण में आरोपी थी महिला
पुलिस के मुताबिक अगस्त माह में कांवड यात्रा के दौरान सोनिया के खिलाफ दौराला थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप कि जीतपुर गांव के एक किशोर को महिला लेकर चली गई थी। पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर किशोर को बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार को बुलाया
सोनिया की हत्या हो गई, इसकी जानकारी दौराला पुलिस ने उसके मायके और ससुराल वालों को दी। दोनों परिवारों ने पहले आने से मना कर दिया। बाद में पुलिस के बुलाने पर मायके वाले पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों से शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें