फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर से लौट रही महिला की ट्रेन से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शनि देव मंदिर में पूजा कर प्रसाद चढ़ाकर लौट रही थीं।
मृतका की पहचान खूनशेरपुर निवासी शालू (32) पत्नी लालू के रूप में हुई है।
परतापुर पुलिस के अनुसार, शालू देर शाम परतापुर स्थित शनि देव मंदिर गई थीं। मंदिर से लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते वक्त अचानक ट्रेन आ गई। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें