फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट के दौरान महिला की धक्का देकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव सेतकुआं में रविवार रात शराब पीकर दो युवकों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने आई एक पक्ष की महिला धक्का-मुक्की के दौरान सड़क पर गिरकर सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात क्षेत्र के गांव सेतकुआं निवासी डालचंद पुत्र नवाब सिंह जाटव और पड़ोसी संजू पुत्र सूबे सिंह के बीच शराब पीकर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर संजू की मां सुमरती (55) मौके पर पहुंच गई। सुमरती ने दोनों के बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि डालचंद ने महिला को जोर से धक्का दे दिया। महिला गिरकर बेहोश हो गई। सड़क से सिर जोर से टकराने से महिला को गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सुमरती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां महिला कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने डालचंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें