फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में महिला से सोने के कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। हाईवे पर दौराला थाने के समीप बुधवार सुबह एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिये। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

दौराला की बंगला कॉलोनी निवासी महिला कमला डीलक्स कॉलोनी में एक अफसर के घर में काम करती है। बताया कि बुधवार पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे वह डीलक्स कॉलोनी से काम निपटाकर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान हाईवे पर दौराला थाने के समीप पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके कानों पर झपट्टा मारकर सोने के कुंडल लूट लिये और हाईवे से फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें