फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गावड़ी में गुलदार के हमले में महिला घायल

Thu, 08 Aug 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, पैजनिया। क्षेत्र के गांव गावड़ी में आबादी क्षेत्र में घुसकर गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई। वहीं पावटी में भी गांव में घुसकर गुलदार ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन

बुधवार की प्रातः करीब छह बजे क्षेत्र के ग्राम गांवड़ी निवासी अनीता पत्नी बिर्मेश घर के पास ही कूड़ा डालने जा रही थी। कूड़ी के निकट छिपे बैठे गुलदार ने अचानक अनीता पर हमला कर दिया, हमले से अनीता घायल हो गई। अनीता के शोर मचाने पर गुलदार उसे छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए बिजनौर भर्ती कराया। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी चांदपुर दुष्यंत कुमार ने बताया विभाग की टीम सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें