फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज रफ्तार बाइक से महिला घायल, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के राजपुर मोमन गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया। राजपुर मोमन गांव निवासी विक्रांत ने पुलिस को तहरीर में बताया कि दो दिन पहले वह सड़क किनारे खड़े होकर अपनी भाभी प्रमिला से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सरधना सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें