फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाहन की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी कौशल देवी को मेरठ मार्ग पर छोटा हाथी ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वाहन चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। परिजनों ने महिला को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया। मोहल्ला काबली गेट निवासी कौशल देवी बाइक पर पति के साथ कहीं से घर लौट रही थी। बताया गया कि पीछे से आ रहे छोटे हाथी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे कौशल देवी घायल हो गया। छोटा हाथी का चालक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने छोटा हाथी वाहन को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में परिजनों ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें