फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। चारों तरफ बदमाशों की दहशत है। क्षेत्र के नैडू गांव के जंगल की तरफ से आने वाले मुख्य मार्ग पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। शक होने पर लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसी बीच गांव के गणमान्य लोगों ने महिला से उसका नाम-पता पूछने का प्रयास किया लेकिन उसकी भाषा किसी की समझ में नहीं आई। ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। उन्होंने महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास इलाके में बदमाशों का शोर मचा हुआ है। ऐसी स्थिति में भीड़ द्वारा संदिग्ध महिला को निशाना बनाए जाने की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला की भाषा किसी की समझ में नहीं आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें