फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खींचकर महिला से छेड़छाड़, मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत देते हुए बताया कि 22 जून को वह खेत पर चारा लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में चार आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया था। आरोपियों ने उसे खेत में खींचकर छेड़छाड़ की। एक आरोपी ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एक साल पूर्व गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। आरोपियों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों का आपसी विवाद है। पुलिस पर लगाए आरोप निराधार है। प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें