संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव मुबारिकपुर निवासी सविता की मौत बीमारी के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ।
शुक्रवार की सुबह सविता की मौत हो गई थी। उसके भाई राजू निवासी गांव अस्सा थाना बहसूमा ने कंट्रोल रूम को सविता की हत्या करने की जानकारी दी थी।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि गांव मुबारिकपुर निवासी सविता पत्नी राजू की बीमारी के कारण मौत हुई थी। सविता का पति काफी समय से अपनी दूसरी पत्नी सरोज के साथ मुल्ताननगर थाना लिसाडी गेट में रह रहा है। बहन की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे उसके भाई राजू ने हत्या की जानकारी दी। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के शरीर के अधिकांश अंदरूनी अंग (ऑर्गन्स) खराब हो चुके थे। जिस कारण उसकी मौत हो गई।