फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत कई ग्रामीण चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
कपसाड़ में बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन

सरधना। गांव कपसाड़ में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को गांव निवासी बुखार पीड़ित महिला ने मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेखा (38) पत्नी सुनील को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने रेखा को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रेखा की प्लेटलेट्स 20 हजार के आसपास पहुंच गई थी। डेंगू से मौत की आशंका है। पूर्व ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि गांव के दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं। जानकारी देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप नहीं लगाया। स्वास्थ्य विभाग गांव में फैली बीमारी से मौत होने को नकार रहा है। रिपोर्ट भी नेगेटिव बता रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन कुमार का कहना है कि जल्द ही टीम भेजकर मरीजों का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें