फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 12 Mar 2023 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। परतापुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान वंदना के रूप में हुई। इंद्रापुरम काॅलोनी निवासी अजय कूरी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह पत्नी वंदना को उसकी बहन कुंडा निवासी पार्वती के घर छोड़कर आया था। रात को वंदना घर आने के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। शनिवार को पता चला कि रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे अजय ने शव की पहचान वंदना के रूप में की। इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि महिला की मौत संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वंदना इलाहाबाद की रहने वाली है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। अजय मूल रूप से परतापुर गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसका ऑपरेशन हुआ था। घर खर्च चलाने के लिए पत्नी लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें