फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने हंगामा कर रुकवाया शौचालय निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के सैनी चौराहे पर नाले के ऊपर जर्जर शौचालय के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर पास के घर में रहने वाली महिला ओमवती ने जमकर हंगामा किया। अधिकारी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य सुचारू कराया। लावड़ स्थित सैनी चौराहे पर शनिवार को ठेकेदार ने पहुंचकर शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया तो पास के ही घर की महिला ओमवती ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ठेकेदार ने लावड़ के अधिशासी अधिकारी मनोज शर्मा को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शौचालय का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो सका। पुराना शौचालय जर्जर होने के कारण गिरने की कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें