मोदीपुरम - दुल्हैड़ा के जंगलों में काटे गए तार।
दौराला। जैनपुर गांव निवासी महिला रिंकी ने अपने जेठ के बेटों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रिंकी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है और वह अपनी बेटियों के साथ अकेली रहती है। जेठ के बेटे संदीप, अन्ना, पुलकित आए दिन उसके साथ गाली गलौज करते हैं। तीन मार्च को भी गाली गलौज की, जिसका विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है। संवाद