रोहटा। थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी पीड़िता प्रीति पत्नी रामगोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव निवासी नितिन ने उनसे रुपये उधार लिए थे। 10 नवंबर को रुपये वापस मांगे तो नितिन ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने सभी को धमकी देते हुए भाग गया। प्रीति ने आरोपी के खिलाफ रोहटा थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।