दौराला। सकौती निवासी उर्वशी ने बताया कि उनका अपने चाचा हरीश से मकान का विवाद चल रहा है। रविवार को मां सविता किसी काम से घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में चाचा हरीश, चाची प्रभा ने अपने पुत्र कुनाल के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में सविता घायल हो गई। पुलिस ने उर्वशी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।