फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुत्री को जन्म देने पर महिला के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी जच्चा के साथ पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे महिला के पिता के साथ भी ससुराल पक्ष ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी मुनेरा ने बुधवार को थाने पर तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक साल पूर्व क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसका दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। चार दिन पूर्व उसकी पुत्री ने नवजात कन्या को जन्म दिया था। आरोप है कि नवजात के जन्म देने के बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री को कुछ खाने को नहीं दे रहे हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। पड़ोस के लोगों की सूचना पर वह अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचा, तो दामाद ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें